Thursday, April, 30,2026

राज्यकर्मियों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) एवं महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से चढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी किए थे। इसके एक दिन बाद ही प्रदेश सरकार ने डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स को खुशखबरी दी है। यह बढ़ोतरी सातवें वेतनमान के अंतर्गत लागू होगी और 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 7.02 लाख कार्मिक और 5.44 लाख पेंशनर्स, यानी कुल 12.46 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभमिलेगा।

सरकार पर 1156 करोड़ का अतिरिक्त भार

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार कर्मचारियों को मई 2026 के चैतन (देय जून में) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा। वहीं । जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक की 4 माह की एस्थिर राशि जीपीएफ बातों में जमा की जाएगी। पेंशनरों को जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी। राज्य सरकार पर इससे लगभग 1156 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery