Thursday, November, 05,2026

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। सातवें वेतनमान के तहत इस वृद्धि के बाद डीए-डीआर 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। इससे प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। सरकार के इस निर्णय से चालू वित्त वर्ष में करीब 820 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री ने करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दी है। पे-मैट्रिक्स एल-12 या उससे कम और 4,800 रुपए तक ग्रेड पे वाले कर्मचारी इसके पात्र होंगे। बोनस की 75 प्रतिशत राशि नकद और 25 प्रतिशत जीपीएफ खाते में जमा होगी। इस पर चालू वित्त वर्ष में करीब 406 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नवंबर के वेतन में बढ़ा हुआ डीए

जुलाई से अक्टूबर तक के डीए का बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा होगा, जबकि बढ़ा हुआ डीए नवंबर के वेतन के साथ नकद मिलेगा। पेंशनर्स को 1 जुलाई 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत नकद दी जाएगी। जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया भी नकद भुगतान किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery