Monday, September, 14,2026

बाड़ेबंदी में गाने, कहीं क्रिकेट तो कहीं चला पूजा-पाठ का दौर

जयपुर: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में सोमवार को नतीजों का इंतजार खत्म होगा, लेकिन उससे पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी के नजारे भी चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। कहीं प्रत्याशी रिसोर्ट में क्रिकेट खेल रहे हैं तो कहीं पूजा-पाठ और आरती में जुटे हैं। जोधपुर में तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत खुद प्रत्याशियों के बीच पहुंचे और उनके साथ माइक पर गाने गुनगुनाए। भाजपा प्रत्याशियों ने शेखावत के साथ 'पल-पल दिल के पास' और 'ओ मेरे दिल के चैन' की जुगलबंदी की। शेखावत ने कैरम भी खेला।

बांसवाड़ाः बाड़ेबंदी में तीज का व्रत

बांसवाड़ा में कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों की कुंभलगढ़ में बाड़ेबंदी है। हरितालिका तीज पर महिला प्रत्याशियों ने व्रत रखा। मिट्टी से महादेव-पार्वती की प्रतिमाएं बनाई और 'ॐ नमः शिवाय' के जाप के साथ पूजा-अर्चना की।

सीकरः बाड़ेबंदी में शादी की सालगिरह

नीमकाथाना नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी रेवती देवी और उनके पति जगदीश सैनी की शादी की 50वीं वर्षगांठ भी बाड़ेबंदी के बीच मनाई गई। केक काटने के बाद दंपती ने प्रतीकात्मक रूप से सात फेरे लिए। विधायक सुरेश मोदी और अन्य प्रत्याशियों ने समारोह में डांस कर खुशियां मनाई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery