Friday, October, 23,2026

विपक्ष के प्रोपेगेंडा का दें जवाब: अजेय

जयपुर: भाजपा ने पंचायत चुनावों में भी निकाय चुनावों जैसी सफलता दोहराने के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है। संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सोमवार को पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में कहा कि कार्यकर्ता सरकार के काम काज को जनता तक पहुंचाएं और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा का समुचित जवाब दें। अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम और सामाजिक सरोकारों की भावना के साथ काम करने वाला दल है। संगठन की कार्य पद्धति पूर्व योजना और प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदारी तय करने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के काम और विपक्ष की विफलताओं को जनता के सामने रखते हुए हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाए, ताकि राजस्थान के गांवों को ट्रिपल इंजन सरकार मिल सके और विकास को गति मिले। भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि पंचायत चुनाव ग्राम स्वराज और ग्रामोत्थान के लक्ष्य को साकार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। पंचायत से पार्लियामेंट तक विकास के संकल्प वाला नेतृत्व खड़ा करना जरूरी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery