Tuesday, November, 24,2026

परमात्मा ने हमें अलर्ट किया, अब कमियों को ठीक करेंगे

जयपुर: पंचायती राज चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भाजपा ने हार के कारणों की तलाश और संगठनात्मक कमियों को दूर करने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह प्रभारी कविता पाटीदार और कुलदीप चहल ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव परिणामों पर मंथन किया। बैठक के बाद भाटिया ने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर जीत के बाद अति आत्मविश्वास और लापरवाही जैसी स्थिति बनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कई बार आदमी जीत से मस्त हो जाता है और लापरवाही आ जाती है। मेरा मानना है कि परमात्मा ने हमें अलर्ट किया है। अब कमियों को पहचानकर उन्हें ठीक करेंगे। भाटिया ने साफ कहा कि पार्टी के सिंबल पर जितने उम्मीदवारों को जीतकर आना चाहिए था, उतने नहीं आए। इसे पार्टी आत्ममंथन के रूप में ले रही है। उन्होंने चुनाव में हार के लिए किसी बाहरी कारण को जिम्मेदार ठहराने के बजाय संगठन के भीतर कमियों की पड़ताल करने की बात कही।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी करेंगे दूर

प्रदेश प्रभारी ने माना कि संगठन के स्तर पर कुछ कमियां जिला स्तर पर फैसले लेने के दौरान रह सकती है। सभी निर्णय प्रदेश स्तर पर नहीं होते, कई निर्णय जिला स्तर पर भी लिए जाते हैं। जहां कमियां रही हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को पार्टी का परिवार बताते हुए भाटिया ने कहा कि कोई कार्यकर्ता बंद कमरे में अपनी बात रखेगा तो उसकी बात 100 प्रतिशत सुनी जाएगी। चुनाव के दौरान या उससे पहले कार्यकर्ताओं में रही नाराजगी को समझकर दूर किया जाएगा।

कांग्रेस प्रचार में कहीं नजर नहीं आई

पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावों पर सवाल उठाते हुए भाटिया ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस कहीं नजर नहीं आई। कांग्रेस के बड़े नेता प्रचार में सक्रिय दिखाई नहीं दिए, लेकिन परिणाम आने के बाद कई नेता जीत का श्रेय लेने सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कह रही है, कहती रहे। आगामी चुनावों में मुकाबला कांग्रेस से ही होना है और भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

हार के बाद ईवीएम को दोष देना ठीक नहीं

कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर भाटिया ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार करना चाहिए। जीत और हार लोकतंत्र के दो पहल हैं। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि आगे विधानसभा चुनाव में यदि उनके खिलाफ फैसला आता है तो चुनाव आयोग और ईवीएम को दोष नहीं देना चाहिए। भाजपा हार से भागने या बहाने तलाशने में विश्वास नहीं रखती। भाजपा पंचायत चुनाव के नतीजों को केवल चुनावी हार के रूप में नहीं, बल्कि संगठन के लिए चेतावनी के तौर पर देख रही है। जिला स्तर पर निर्णय प्रक्रिया, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जीता के बाद आए अति आत्मविश्वास की समीक्षा के संकेत दिए गए हैं। अब इस मंथन के बाद संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव होता है, इस पर नजर रहेगी।

भूल हुई तो सुधारेंगे: किरोड़ी

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि जो भी वजह रही, वह चिंतन और मंथन का विषय है। जो भी भूल हुई है, उसे सुधारेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में कहीं नहीं थी और उसे जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery