Monday, September, 14,2026

भाजपा में अब सामने आएगा 'अपने और पराए' का हिसाब

जयपुर: निकाय चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा संगठन में हलचल तेज है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा से चुनाव की गोपनीय माइक्रो रिपोर्ट मांगी है। इसमें जीत-हार के साथ यह भी दर्ज होगा कि किसने चुनाव में साथ नहीं दिया और कहां पार्टी को भीतर से नुकसान पहुंचा। निकाय चुनाव के सोमवार को नतीजे आने से पहले भाजपा में संगठन ने रिपोर्ट तलब कर ली हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान भाजपा से निकाय चुनाव की बेहद अहम माइक्रो रिपोर्ट मांगी है। इसमें सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि चुनाव में पार्टी नेताओं की भूमिका और 'अपनों के डैमेज' का भी हिसाब जुटाया जा रहा है।

पूर्व सांसद-विधायक व पूर्व पाषर्द व पदाधिकारी भी रडार पर

पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व पाषर्द व पदाधिकारियों से लेकर प्रमुख नेताओं की भूमिका का रिपोर्ट में अलग से आकलन होगा। किसने किस प्रत्याशी के लिए मैदान संभाला, कहां प्रचार से दूरी रही और किस क्षेत्र में संगठन को नुकसान हुआ। स्थानीय फीडबैक के आधार पर इसका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

किसने साथ छोड़ा, किसने भीतर से काटा ?

रिपोर्ट में यह पता लगाया जा रहा है कि कौन नेता चुनाव में सक्रिय नहीं रहा, किसने अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी खड़े किए और किसने पार्टी विरोधी गतिविधियों में अंदरखाने भूमिका निभाई। ऐसे क्षेत्रों का भी डेटा जुटाया जा रहा है, जहां प्रत्याशी को अपने ही खेमे से नुकसान पहुंचने की शिकायतें मिली।

'डैमेज पॉइंट' तलाश रहे पर्यवेक्षक

केंद्रीय नेतृत्व के पर्यवेक्षक भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा के चुनिंदा नेता स्थानीय स्तर से गोपनीय फीडबैक जुटाकर माइक्रो रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। नतीजों के बाद इसे अंतिम रूप देकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

आज 309 निकायों पर संगठन की नजर

मतगणना से एक दिन पहले रविवार भाजपा की अहम वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। 309 निकायों के प्रभारी, संभाग प्रभारी और प्रमुख नेता इसमें जुड़ें। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए। संगठन की आगामी रणनीति और चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति पर इसमें चर्चा हुई।

इस बार रिपोर्ट पर खास नजर

पार्टी में चुनाव के बाद समीक्षा और फीडबैक की प्रक्रिया नई नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बार रिपोर्ट को खास महत्व दिया जा रहा है। खासकर उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है, जहां पार्टी प्रत्याशी को बाहर से नहीं, बल्कि अपनों के डैमेज का सामना करना पड़ा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery