Friday, September, 26,2025

55 साल इंतजार, अब बनेगा अवैध धर्मांतरण निरोधक कानून

जयपुर: प्रदेश में 55 साल के लंबे इंतजार के बाद अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनने की संभावना अब मजबूत है। यह लंबा समय इसलिए लगा, क्योंकि इस तरह के कानून की आवश्यकता भाजपा और कांग्रेस दोनों शासनकाल में महसूस की गई थी। हालांकि, वैचारिक मतभेद और प्रक्रियागत अड़चनों के कारण यह विधेयक कई बार पारित होने के बावजूद कानून बनने से रह गया। विधेयक के पास होने के बाद यह कानून बनने की राह पर है, क्योंकि वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि 55 साल से लंबित यह विधेयक अब अवैध धर्मांतरण रोकने में प्रभावी साबित होगा और धार्मिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग रोकने में मदद करेगा।

दूसरी बार आए विधेयक में किए कई बदलाव

भजनलाल शर्मा सरकार ने 3 फरवरी, 2025 को 'राजस्थान विधिविरुद्ध धर्म-संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2025' पेश किया। 3 सितंबर, 2025 को संशोधित विधेयक फिर से विधानसभा में रखा गया। इसमें कई प्रावधानों में बदलाव और सजा को कड़ा किया गया। इस विधेयक को 9 सितंबर, 2025 को पारित कर दिया गया।

पहली बार कांग्रेस शासन में आए विधेयक

1970 में मोहनलाल सुखाड़िया सरकार में पहली बार अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए विधेयक की आवश्यकता महसूस हुई। दक्षिण राजस्थान और अजमेर से अवैध धर्मांतरण की शिकायतें मिल रही थीं। उस समय समाज कल्याण मंत्री विशंभर नाथ जोशी ने 3 नवंबर, 1970 को विधानसभा में यह विधेयक पेश किया, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे प्रवर समिति को सौंप दिया गया और विधानसभा का कार्यकाल बदलने के बाद यह विधेयक स्वतः समाप्त हो गया।

36 साल बाद वसुंधरा लाई विधेयक, लेकिन कानून नहीं बना

36 साल बाद, वसुंधराराजे सरकार में इसे दोबारा लाने का प्रयास हुआ। 2003 में भाजपा सरकार बनने के बाद गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने 31 मार्च, 2006 को राजस्थान धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2006 विधानसभा में पेश किया। 7 अप्रैल, 2006 को इसे पारित कर दिया गया, लेकिन राजभवन से लौटा दिया गया। इसके बाद 13 मार्च, 2008 को संशोधन के साथ पुनः विधानसभा में पेश किया गया और 20 मार्च, 2008 को पारित किया गया। इसके लिए राज्यपाल की अनुमति और राष्ट्रपति की मंजूरी की प्रक्रिया लंबित रही और यह 16 साल तक अटका रहा। 2024 में राष्ट्रपति की तरफ से कुछ संशोधन करने के लिए विधेयक वापस भेजा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery