Wednesday, November, 26,2025

पूर्व NSG कमांडो बना ड्रग्स तस्कर, गिरफ्तार

जयपुर: मुंबई में 2008 के 26/11 आतंकी हमले में ताज होटल को आतंकियों से मुक्त कराने वाली एनएसजी कमांडो टीम में शामिल रहे बजरंग सिंह को गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क के संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को उसे चूरू के रतनगढ़ से पकड़ लिया। शेखावाटी के फतेहपुर (सीकर) निवासी बजरंग सिंह पर तेलंगाना और ओडिशा से गांजा तस्करी कर राजस्थान लाने का आरोप है। 2 क्विंटल गांजे की तस्करी के मामले में वह हैदराबाद से पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। 2023 में सीकर में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ था। बजरंग सिंह पिछले दो साल से फरार था।

आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि अच्छी कद-काठी के चलते बजरंग पहले बीएसएफ और फिर एनएसजी कमांडो बना। देश की सीमाओं की सुरक्षा और नक्सल प्रभावित इलाकों में सेवाएं देने के बाद वह 2021 में रिटायर हुआ। इसके बाद उसने पत्नी को प्रधान का चुनाव लड़वाया, लेकिन हार मिलने पर नशे के धंधे में कदम रख लिया। दो महीने की तलाश के बाद बजरंग के कट्टर दुश्मन से मिले इनपुट के आधार पर टीम ने उसके प्रिय उड़िया कुक का सुराग पाया और उससे बजरंग के ठिकाने तक पहुंची। रतनगढ़ में पीछा कर टीम ने उसे बुलेट बाइक पर जाते हुए दबोच लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery