Monday, June, 08,2026

जीत यूनिवर्स में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

जोधपुर: जीत यूनिवर्स के फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 'अपस्किल 2026: एआई-पावर्ड सिक्योरिटी एंड डेवऑप्स फॉर एजुकेटर्स' विषय पर छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य फैकल्टी मेंबर्स को एआई सिक्योरिटी और डेवऑप्स की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना तथा हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के जरिए इंडस्ट्री की आधुनिक जरूरतों के लिए तैयार करना था। इसमें सीवाई बीई ग्लोबल और सीएसए बैंगलोर की सीईओ व फाउंडर सत्यवती दिवादरी ने 'एआई-पावर्ड थ्रेट्स: द न्यू अटैक सरफेस' विषय पर जानकारी दी। उन्होंने एआई-जनरेटेड फिशिंग की पहचान करने के लिए विशेष साइबर सिक्योरिटी लैब सत्र में विषय पर बात की। प्योर आईडी की डायरेक्टर डॉ. अभिलाषा व्यास का 'एजेंटिक आईडीईज इन एक्शन: स्पेक-ड्रिवेन कोडिंग विद किरो' पर व्यावहारिक सत्र हुआ। डॉ. प्रतिभा पेशवा स्वामी ने 'एजाइल माइंड्स: एन एक्सपीरियंशियल टीम बिल्डिंग' और ज्ञाननेत्र के सीईओ कपिल पंवार ने 'डेटा साइंस पाइपलाइन - एंड-टू-एंड वर्कफ्लो' पर एक्सपर्ट नॉलेज सेशन लिया।

प्रोग्राम के तहत डब्ल्यूएई के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर (डेवऑप्स) रिच डेविड द्वारा डेवऑप्स के विविध आयामों (गिट टू क्लाउड, कंटेनराइजेशन, डॉकर कंपोज और सीआई सीडी) पर ट्रेनिंग दी गई। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का संचालन का कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डीन ममता गर्ग, तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआईएमएल, डीएस, सीवाईएस) की एचओडी डॉ. प्रतिभा पेशवा स्वामी द्वारा किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery