Monday, June, 08,2026

पृथ्वीराज चौहान युवाओं के लिए प्रेरणाः भाटी

बाड़मेर: वीरता, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को श्री मल्लीनाथ राजपूत छात्रावास, बाड़मेर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और युवाओं से सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक भाटी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय, दूरदर्शी और आदर्श शासक भी थे।

कम आयु में विशाल साम्राज्य का नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रजा के हितों को सर्वोपरि रखा और धर्म, संस्कृति तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाटी ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसके युवाओं में निहित होती है। यदि युवा त्याग, पराक्रम, राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा के आदशों को अपनाएं तो वे देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, नेतृत्व क्षमता और भारतीय इतिहास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उपस्थित युवाओं, समाजबंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने वीर शिरोमणि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदशों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, प्रबुद्धजन तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह, गौरव और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery