Monday, June, 08,2026

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने RAC कांस्टेबल को कुचला, मौत

दौसा: जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान आर्ड कांस्टेबुलरी (RAC) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और एक वर्षीय भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा केसरी के वास गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

रसीदपुर चौकी प्रभारी जगदीश प्रसाद के अनुसार शाम करीब 5:15 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को महुवा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने RAC कांस्टेबल कल्ला गुर्जर (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बहन रविता गुर्जर और एक वर्षीय भांजी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रॉली में बजरी भरी हुई थी, जिसे पास के एक ईंट-भट्टे पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लाडनपुर निवासी कल्ला गुर्जर RAC की द्वितीय बटालियन, कोटा में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आए थे। रविवार शाम वह अपनी बहन और भांजी के साथ महुवा से पैतृक गांव लाडनपुर जा रहे थे। इसी दौरान केसरी गांव के पास यह हादसा हो गया। टक्कर लगते ही बहन और भांजी सड़क किनारे जा गिरी, जबकि कल्ला ट्रैक्टर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery