Monday, June, 08,2026

चेयरमैन व 6 सदस्यों की नियुक्तियां बदल सकती हैं आरपीएससी की दशा-दिशा

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की दशा दिशा सुधारने का भजनलाल सरकार को सुनहरा अवसर मिल रहा है। एक चेयरमैन और 10 मेंबर्स की स्ट्रेंथ वाले कमीशन में आधी स्टैंथ का नवीनीकरण होना है। चेयरमैन के साथ-साथ 6 नए मेंबर्स की नियुक्तियों होनी हैं। जानकार लोगों का कहना है कि कमीशन के इतिहास में ऐसा मौका संभवतः पहली बार आ रहा है, जब एक तरह से समूचे कमीशन का हो पुनर्गठन होगा। भजनलाल सरकार योग्यता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ स्वच्छ छवि को प्रमुखता देते हुए ये नियुक्तियां कर 76 वर्ष पुराने इस संवैधानिक संस्थान की धमिल हो चुकी छवि को फिर से चमका सकती है।

कमीशन के मौजूदा चेयरमैन यूआर साहू पंद्रह दिन बाद 20 जून को रिटायर हो रहे हैं। 10 में से 3 मेंबर्स की कुर्मियां आज की तारीख में खाली हैं। दो मेंबर के. सी. मीना आगामी 8 जुलाई को और अशोक कलवार 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। अभी सस्पेंड चल रहे बाबूलाल कटारा की कुर्सी भी वैसे तो व्यावहारिक रूप से कई महीनों से खाली पड़ी है और उनके हटाए जाने की प्रक्रिया लंबे समय से खिंच रही है, लेकिन उनका कार्यकाल भी आधिकारिक तौर पर 14 अक्टूबर, 2026 को खाली हो जाएगा।
इस तरह सरकार को निकट भविष्य में एक चेयरमैन और आधा दर्जन मेंबर्स की आरपीएससी में नई नियुक्तियां करनी हैं। यह काम भजनलाल सरकार के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि पिछली सरकार में जिस तरह चेयरमैन और मेंबर्स मनमाने, अतार्किक और अनुचित तरीके से अपॉइंट किए गए थे, उससे आरपीएससी की प्रतिष्ठा और गरिमा धूल-धूसरित हुई है।

बहरहाल अब नई नियुक्तियों के जरिए पुरानी गंदगी साफ की जा सकेगी। नियमानुसार अध्यक्ष और कम से कम आधे मेंबर ऐसे व्यक्ति होने चाहिए, जिन्हें भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्ष तक काम करने का प्रशासनिक अनुभव हो। इस क्राइटेरिया के अंतर्गत ही नए चेयरमैन को तलाश करनी होगी। उसका रिटायर्ड अथवा इन सर्विस गवर्नमेंट सर्वेट होना जरूरी है। इस तलाश का दायरा काफी बड़ा है। यदि आईएएस अथवा आईपीएस में से तलाश की जाए तो विकल्प व उपलब्धता बहुत सीमित है। आईएएस में केवल आनंद कुमार (1994 बैच) का नाम सामने है। चेयरमैन बनने पर जून 2027 में रिटायर होने की जगह वे जून 2029 तक कार्यरत रह सकते हैं। यदि रिटायर्ड आईएएस शुधा सिंह को बनाया जाता है तो वे फरवरी 2028 तक चेयरमैन रहेंगी।

आईपीएस में दो नाम सामने हैं, इनमें बीजू जॉर्ज जोसेफ के अलावा एक और डीजी रैंक के अफसर शामिल हैं। चेयरमैन बनने पर बीजू जॉर्ज जोसेफ अक्टूबर 2027 के आगे अक्टूबर 2029 तक कार्यरत रह सकते हैं। वहीं दूसरे आईपीएस अफसर मई 2027 के आगे मई 2029 तक पद पर रह सकते हैं। एक विकल्प आरपीएससी में मौजूदा मेबर आईपीएस हेमंत प्रियदशों को भी पदोन्नत करके चेयरमैन बनाने का है। लेकिन तब 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर मात्र 10 माह बाद ही उन्हें रिटायर होना पड़ेगा।

जानकारों का कहना है कि पिछले तीन चेयरमैन लगातार आईपीएस ही रहे हैं, भूपेंद्र यादव, संजय श्रोत्रिय और युआर साहू। ऐसे में फिर से किसी आईपीएस को ही यह जिम्मेदारी सौंपना चर्चा का विषय बन सकता है। जहां तक मेंबर्स का प्रश्न है तो यहां असीमित विकल्पों में से श्रेष्ठतम का चयन करना होगा। लेकिन नए 6 में से दो की गवर्नमेंट सर्वेट को बैकग्राउंड जरूरी है। नामचीन और योग्य शिक्षाविद को भी मेंबर बनाया जा सकता है। जो भी हो, नई नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ होनी चाहिए। सबकी निगाहों इस चात पर टिकी हुई हैं कि इन नियुक्तियों में भजनलाल सरकार कितनी वाह-वाही लूटती है। इन नियुक्तियों पर ही आरपीएससी के 'अच्छे दिन' निर्भर हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery