Monday, June, 08,2026

सफलता के सात वर्ष का जोरदार जश्न

जयपुर: एमआई रोड स्थित सिटी मॉल कार्यालय में रविवार को फर्स्ट इंडिया अंग्रेजी समाचार पत्र का स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अक्सर पर डॉ. जगदीश चंद्र ने पूरी टीम को सात वर्ष पूरे होने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता के प्रति उनको प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने फर्स्ट इंडिया मोडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा तथा फर्स्ट इंडिया न्यूज के निदेशक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व और योगदान को भी प्रशंसा की। समारोह की शुरुआत केक कटिंग के साथ हुई, जिसके बाद टीम के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जिसमें डॉ. जगदीश चंद्र, पवन अरोड़ा और वीरेंद्र चौधरी ने संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पवन अरोड़ा ने कहा कि फस्टें इंडिया अंग्रेजी समाचार पत्र के सात सफल वर्ष पूरे होने पर उन्हें इस यात्रा पर गर्व और संतोष का अनुभव हो रहा है। उन्होंने पाठकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अटूट विश्वास और समर्थन ही समाचार पत्र की प्रगति का आधार रहा है। उन्होंने सात अंक के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्यदेव के रथ के मात घोड़े ऊर्जा और गति के प्रतीक हैं, उसी प्रकार फर्स्ट इंडिया का अपने पाठकों के साथ रिश्ता भी समय के साथ और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने डॉ. जगदीश चंद्र, वीरेंद्र चौधरी और पूरी टीम को बधाई देते हुए विश्वसनीय, जिम्मेदार और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

80 पृष्ठों वाला विशेषांक यादगार

डॉ. जगदीश चंद्र ने स्थापना दिवस के विशेष सस्करण की सराहना करते हुए कहा, '80 पृष्ठों वाला यह विशेषांक अब तक प्रकाशित सबसे सुंदर और यादगार संस्करणों में से एक है।' उन्होंने इसकी सफलता का श्रेथ पवन अरोड़ा और पूरी टीम को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और टीमवर्क ने इसे संभव बनाया है। उन्होंने वरिद्र चौधरी और सभी टीम सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि फस्र्ट इंडिया इंग्लिश समाचार पत्र के सात वर्ष पूरे होने पर वे पाठकों के विश्वास, प्रेम और निरंतर समर्थन के लिए हृदय से आभारी हैं। इस मौके पर डॉ. अनिता हाड़ा ने वर्चुअल जुड़कर डॉ. जगदीश चंद्र, वरिंद्र चौधरी और पवन अरोड़ा को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र छाबड़ा, फर्स्ट इंडिया न्यूज के संपादक जिनेंद्र सिंह शेखावत, ललित गंगवानी, शिशिर अवस्थी, पूनम शर्मा सोलंकी सहित फर्स्ट इंडिया ग्रुप के अनेक सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान रचना सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। डॉ. जगदीश चंद्र ने उन्हें आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery