Thursday, January, 29,2026

बांसवाड़ा में करेंगे बड़ा कार्यक्रम, कई वरिष्ठ नेता आमंत्रित

जयपुर: पूर्व मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में घर वापसी ने वागड़ क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटने के बाद रविवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की और बांसवाड़ा में प्रस्तावित बड़े आयोजन के लिए समय मांगा।

मालवीय ने स्पष्ट कहा कि उनके साथ कांग्रेस छोड़कर गए तमाम नेता और कार्यकर्ता अब भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस में आ जाएंगे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मालवीय ने कहा कि बांसवाड़ा में होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से समय मांगा है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। पार्टी हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद अब मालवीय औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। इसके लिए बांसवाड़ा में एक विशाल आयोजन की तैयारी की जा रही है, हालांकि कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पंचायत-निकाय चुनाव में रहेगा वर्चस्व

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर मालवीय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से बांसवाड़ा में कांग्रेस का ही जिला प्रमुख बनता आ रहा है और इस बार भी निश्चित रूप से कांग्रेस का जिला प्रमुख बनेगा। कांग्रेस वागड़ में पंचायत-निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का वागड़ में कोई वर्चस्व नहीं है। जनता कांग्रेस के साथ है।

खराड़ी का तंज... कांग्रेस अब डूबती हुई नाव

मालवीय की कांग्रेस में वापसी पर राज्य सरकार के जनजाति मामलों के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तंज कसते हुए हुए कहा कि कांग्रेस अब डूबती हुई नाव जैसी है, जो भी उसमें सवार होगा, वह भी डूबेगा। उन्होंने कहा कि मालवीय के जाने से वागड़ की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। खराड़ी ने यह भी कहा कि मालवीय पहले अपनी मर्जी से भाजपा में आए थे और अब अपनी इच्छा से कांग्रेस में गए हैं। उनके जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही मालवीय के यहां एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करती हैं और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर नजर रखना जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery