Thursday, January, 29,2026

MLA सरकार के दो वर्ष के ऐतिहासिक कार्यों को सदन में रखें: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विधायकों से सदन में सक्रिय भूमिका निभाने, फ्लोर मैनेजमेंट मजबूत रखने और सरकार के कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से शुरू हो रहा बजट सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें राज्य सरकार समावेशी और सर्वस्पर्शी बजट पेश करेगी। यह बजट जन-आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा और प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे सरकार के दो वर्ष के ऐतिहासिक कार्यों को प्रमुखता से सदन में रखें और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक व सशक्त जवाब दें।

शर्मा ने कहा कि विधायक सदन में अधिकतम समय तक उपस्थित रहें, विधानसभा की नियम-प्रक्रियाओं का अध्ययन करें और जनहित से जुड़े मुद्दों को सकारात्मक भाव से उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष भ्रामक और तथ्यहीन आरोप लगाएगा, लेकिन सरकार तथ्यों और उपलब्धियों के साथ जवाब देने में सक्षम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'कांग्रेस के पास पांच साल बनाम दो वर्ष की उपलब्धियों का कोई ठोस जवाब नहीं है।' रोजगार के क्षेत्र में सरकार अब तक 1 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दे चुकी है, जबकि 1 लाख 54 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, एक लाख नई भर्तियों का कैलेंडर भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे किए जा चुके हैं और बजट घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारा गया है। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery