Tuesday, November, 24,2026

कांग्रेस को अपने जनप्रतिनिधियों पर भरोसा नहीं. इसलिए होटल पॉलिटिक्सः जोगाराम

जयपुर: विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर ही भरोसा नहीं है। इसलिए जोड़-तोड़ की राजनीति और होटल पॉलिटिक्स का सहारा लेना पड़ रहा है। बाड़ाबंदी कांग्रेस के भीतर अविश्वास, अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व को दर्शाती है। जनता कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार को अभी भूली नहीं है। पटेल ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है। भाजपा परिणामों से सबक लेकर कमियां दूर करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार जनहित और विकास के लिए काम करती रहेगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर पटेल ने कहा कि गांवों में पुलिस को पकड़कर पीटने जैसी बातें जिम्मेदार पद को शोभा नहीं देतीं। कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पर हॉर्स ट्रेडिंग, गुंडागर्दी और पुलिस के दुरुपयोग के आरोप बेबुनियाद हैं। गंभीर आरोप लगाने से पहले गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। आगामी बजट में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery