Thursday, January, 29,2026

भाटा, रेता और नल की टोंटी तक खा गए गहलोतः सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमों ने शुक्रवार को जोधपुर के रामलीला मैदान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने लघु उद्योग भारती की स्मारिका का विमोचन किया। इसके साथ ही पंच गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दिव्यांग स्कूटी वितरण योजना के तहत 41 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की। साथ ही दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए स्वाना किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में 'शक्ल देखकर काम' होता था, जबकि वर्तमान सरकार ने कभी शक्ल नहीं देखी। प्रदेश के सभी 200 विधानसभाओं में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। सीएम भजनलाल ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री को अपना हिस्साब देखना चाहिए, जो काम वे पांच साल में नहीं कर पाए, हमने दो साल में कर दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत अरावली की बात करते हैं, लेकिन भाटा-रेता तक नहीं छोड़ा। यहां तक कि नल की टोंटी तक खा गए। युवाओं के सपने खा गए। हमारी सरकार अरावली से कोई छेड़छाड़ नहीं होने देगी। यह भी सवाल है कि अरावली की परिभाषा किसने तय की और पट्टे किसने जारी किए। सीएम ने कहा कि सीएए का विरोध हुआ, लेकिन हमने विस्थापितों को पट्टे दिए। एसआईआर का भी विरोध किया जाता है, पर हम एक भी घुसपैठिए को नहीं रहने देंगे।

8 करोड़ जनता का कल्याण सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकल्प-पत्र के 70 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का आह्वान किया। हस्तशिल्प को ग्रामीण सशक्तीकरण का माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह परंपरा संरक्षण के साथ महिलाओं, युवाओं और गरीबों के स्वावलंबन का साधन है। सरकार दस्तकारों को कौशल प्रशिक्षण, मार्केट-लिंकज, परिचय पत्र, बुनकर पुरस्कार, बाजार सहायता, चर्म प्रशिक्षण तथा माटी कला कामगारों को निशुल्क इलेक्ट्रिक चाक व मशीनें दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राजीविका से 19 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण देकर 12 लाख 'लखपति दीदी' बनाई गई। पीएम विश्वकर्मा योजना में 21 लाख पंजीकरण हुए, 54 हजार लाभार्थियों की ऋण मिला। 'राइजिंग राजस्थान' में 35 लाख करोड़ के एमओयू और 8 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड-ब्रेकिंग हुई। पांच वर्षों में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी रोजगार का लक्ष्य है, अब तक 92 हजार नियुक्तियां और 2.50 लाख निजी रोजगार सूजित हुए। इस अवसर पर अमृता देवी राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्रोई, सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक देवेंद्र जोशी, अतुल भंसाली, अर्जुन लाल गर्ग, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गुरु गोबिंद सिंह जी का त्याग दुनिया के लिए मिसाल: सीएम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शमां वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजापार्क स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका तथा देश व प्रदेश में शांति और सद्भाव के लिए अरदास की। सीएम शर्मा ने इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित विशेष गुरमत समागम में संगत की।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में जब भी धर्म और संस्कृति की रक्षा की बात आती है, गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और उनके चारों साहिबजादों का नाम गर्व से लिया जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने चारों साहिबजादों को देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने आज ही के दिन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने उनके शहादत के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मना कर इस बलिदान को जन जन के लिए समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म का पूरा इतिहास त्याग और बलिदान को गाथा से भरा हुआ है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमारी संस्कृति की रक्षा करते हुए अपना पूरा वंश न्योछावर कर दिया, इसीलिए वे 'सरबंसदानी' कहलाए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु गोबिंद सिंह एवं साहिबजादों की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, राजस्थान सिख समाज के अध्याक्ष अजयपाल सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery