Monday, April, 07,2025

पिंकसिटी में बिखरेंगे साहित्य, संस्कृति और रंगमंच के रंग

जयपुर : जवाहर कला केन्द्र जयपुरवासियों को कला, साहित्य, संस्कृति और रंगमंच के रंगों से रंगने के साथ मनोरंजन के लिए तैयार है। केन्द्र अगले 5 दिन कला प्रेमियों से आबाद रहने वाला है। दरअसल बुधवार से केन्द्र में थी एम डॉट बैंड्स थिएटर फैमिली सोसायटी, कला व संस्कृति विभाग राजस्थान, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और जवाहर कला केंद्र, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वें जयरंगम महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। जयरंगम के पहले दिन शाम 4 बजे रंगायन में देशराज गुर्जर के निर्देशन में 'गोरधन के जूते' नाटक के मंचन के साथ फेस्टिवल का आगाज होगा।

कृष्णायन में शाम 7 बजे गजल सम्राट जगजीत सिंह पर आधारित फिल्म 'कागज की कश्ती' फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी, ब्रह्मानंद एस सिंह ने निर्देशन किया है। फिल्म में जगजीत सिंह की सुरीले और स्वर्णिम जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। जयरंगम में शामिल होने वाली हस्तियों की फेहरिस्त लंबी है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड-तेलुगु विजेता राजशेखर, आशीष शर्मा (खेजड़ी और सिया के राम सीरियल), शुभ्रज्योति (मिर्जापुर), मयूर मोरे (कोटा फैक्ट्री), राजीव कुमार (संजू), पूर्वा नरेश (क्रिश 3), सारिका सिंह (जग्गा जासूस), त्रिशला पटेल (तान्हाजी), राघव दत्त (फर्जी), विनीता जोशी (पानीपत), चांदनी श्रीवास्तव (हीरोपंती 2), भूमिका दुबे (द रेलवे मैन) के साथ प्रितिका चावला, प्रिया मलिक, वरुण कुमार, प्रेरण चावला, उद्भव ओझा, सोहेल समीर, न्योरिका बथेजा, सोहेल समीर, घनश्याम लालसा आदि शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery