Monday, June, 01,2026

राजकॉप एप से खुली 12 लाख की नकबजनी, शातिर चोर अरेस्ट

जयपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने राजकॉप एप की मदद से 10 माह पुरानी करीब 12 लाख रुपए की नकबजनी का खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश चौहान (40) निवासी झापड़ाबास, दौसा, हाल आनंद विहार, करधनी, जयपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 4 लाख का माल बरामद किया है। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। राजकॉप एप से फोटो स्कैन करने पर उसके खिलाफ जयपुर शहर में चोरी और नकबजनी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई करीब 12 लाख रुपए की नकबजनी सहित कई वारदातों को स्वीकार किया।

छह माह पहले जमानत पर जेल से आया था बाहर

आरोपी छह माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था और रामगंज, संजय सर्किल सहित कई इलाकों में दुकानों और थड़ियों के ताले तोड़कर चोरी, स्कूटी चोरी और नकबजनी की घटनाएं करता रहा। वह स्कूटी से रात में वारदात करता था और पेचकस व सरिया से ताले तोड़कर नकदी व सामान चुरा लेता था। चोरी के पैसों से महंगे होटलों में रहकर शराब और मौज-मस्ती करता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery