Friday, August, 07,2026

सड़कों पर सैलाब... जाम से थमी जिंदगी

जयपुर: यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को निकली सवर्ण न्याय पदयात्रा ने राजधानी जयपुर को करीब छह घंटे तक भाम दिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में हजारों की भीड़ के साथ जब सत्रर्ग समाज के लोग झोटवाड़ा और कालवाड़ रोड से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई स्थानों पर टकराव की स्थिति बन गई और बेरिकेड टूट गए। पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे पुलिस को वाटर कैनन चलाने पड़े और हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के दौरान मकराना हाथ में संविधान की किताब लेकर बाहन पर खड़े दिखाई दिए और आंदोलन का नेतृत्व करते रहे।

इस दौरान राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर की मुख्य सड़कें ही नहीं, बल्कि कॉलोनियों और गलियों तक में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सामान्य दिनों में 20 से 25 मिनट में तय होने वाला 10 किमी का सफर वाहन चालकों ने चार घंटे से अधिक समय में पूरा किया। बारिश ने हालात को और अधिक खराब कर दिया। चारपहिया वाहन पालक जाम से जूझते रहे। प्रदर्शन का सबसे बड़ा असर राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। झोटवाडा, कालवाड़, सीकर, चौमूं पुलिया, पानीपेच, कलेक्ट्रेट सर्किल, चांदपोल, एमआई रोड, संसार चंद्र रोड, रेलवे स्टेशन, सिंथों कैंप, विद्याधर नगर आदि जगह लंबी कतारें लगी रहीं।

कलेक्ट्रेटः सड़क पर बैठ गए प्रदर्शनकारी

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद ज्ञापन सौंपने को लेकर तनाव और बढ़ गया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकाने का प्रयास किया। इसी दौरान फिर धक्का-मुक्की हुई और हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट सर्किल और खांसा कोठी पुलिया के नीचे सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे पहले से प्रभावित यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। पूरे आआंदोलन के दौरान महिपाल सिंह मकराना हाथ में संविधान की प्रति लेकर वाहन पर खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा पूरी तरह लोकतांत्रिक और शातिपूर्ण थी, लेकिन प्रशासन ने उसे रोककर संवैधानिक अधिकारों का हनन किया।

पुलिस से उलझे प्रदर्शनकारी

पुलिस ने 200 फीट बाईपास, कालवाड़ पुलिया, चौमू पुलिया और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बेरिकेडिंग कर भीड को रोकने का प्रयास किया। भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच थक्का मुक्की हुई। भीड़ के दबाव के बीच पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के पोटिल होने की सूचना भी सामने आई। पुलिस का पूरा ध्यान कानून-व्यवस्था संभालने में लगा रहा, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिखर गई।

बरसात में भी मौके पर डटे रहे आला अफसर

प्रदर्शन के दौरान जिला कलेक्टर संदेश सथक, पुलिस कमिश्रर सचिन मितल, एहि कमिश्रर डॉ. राजीव पधार सहित अधिकारियों ने संभाला मोर्चा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery