Monday, March, 09,2026

बुलडोजर के डर से सड़कों पर उतरा जनसैलाब

जयपुर: जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में रविवार को बुलडोजर चलने की आशंका के खिलाफ 87 कॉलोनियों के हजारों लोग सड़क पर उतर आए। सुबह होते-होते श्योपुर चौराहे पर भीड़ जुट गई। किसी के हाथ में तख्ती थी तो किसी के चेहरे पर घर बचाने की चिंता साफ झलक रही थी। कॉलोनीवासियों ने शांति मार्च निकालकर सरकार से अपने घरों की सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए।

कॉलोनीवासियों ने श्योपुर चौराहे से गुलाब विहार होते हुए पिंजरापोल गोशाला तक पैदल मार्च निकाला। रास्ते भर लोगों ने घर बचाने की गुहार लगाई। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया और सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ-हवन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों के सड़क पार करने के दौरान कुछ देर के लिए सड़क जाम रही। पुलिस ने समझाइश कर स्थिति नियंत्रित की। इस आंदोलन का कारण फरवरी में आया न्यायालय का आदेश है, जिसमें राजस्थान हाई कोर्ट ने राजस्थान आवासन मंडल को तीन सप्ताह में जमीन खाली कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के बाद हजारों परिवारों में घरों पर बुलडोजर चलने का डर बैठ गया।

30-40 सालों से रह रहे लोग

संघर्ष समिति ने कहा कि सरकार पहले कई कॉलोनियों का नियमन कर चुकी है और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाड़ा और महासचिव परशुराम चौधरी ने बताया कि कॉलोनियों में लोग 30-40 वर्षों से रह रहे हैं। लोगों ने जीवनभर की कमाई और बैंक से कर्ज लेकर मकान बनाए हैं। सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। स्थानीय लोगों ने कहा, अगर घर टूट गया तो कहां जाएंगे? बुजुर्गों ने कहा कि पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर मकान बनाया है।

व्यापार मंडल का समर्थन

शांति मार्च को व्यापारियों का भी समर्थन मिला। श्योपुर व्यापार मंडल ने सुबह 10 से 12 बजे तक बाजार बंद रखा और बड़ी संख्या में व्यापारी पैदल मार्च में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं निकालती है तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा तथा निकाय चुनाव में मतदान बहिष्कार पर भी विचार किया जा सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery