Monday, May, 18,2026

एक माह में किए दो करोड़ के 790 मोबाइल ट्रेस

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिला पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी के लिए चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन री-कॉल के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2026 के अप्रैल माह तक CEIR Portal की मदद से कुल 790 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। अकेले अप्रैल माह में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 400 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इनमें से 390 फोन संबंधित थानों के माध्यम से पीड़ितों को सौंप दिए गए हैं। बरामद मोबाइल मुख्य रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, मजदूरों, विद्यार्थियों और सरकारी-निजी कर्मचारियों के थे। अपने गुमशुदा मोबाइल वापस पाकर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

यह अभियान डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के निर्देशन में एडीसीपी आलोक सिंघल के पर्यवेक्षण में चलाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रियंका वैष्णव और तकनीकी शाखा की टीम ने सभी थानों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। तकनीकी शाखा के गौरव सोलंकी, संजय राहड़, भूपेंद्र, दयाराम सहित विभिन्न थानों के अशोक कुमार, सूरज, कमलेश, विनोद कुमार, सियाराम, भूराराम, ब्रजमोहन और जय मीणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साइबर क्राइम पर एक्शन, 3 करोड़ से अधिक की राशि होल्ड

ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत फर्जी अकाउंट्स पर सख्ती बरती गई। थाना बजाज नगर और प्रताप नगर में एक-एक एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर सेल जयपुर पूर्व ने साइबर पोर्टल के जरिए अप्रैल 2026 तक 3,85,24,353 रुपए की राशि होल्ड कराई और पीड़ितों के खातों में 65,48,465 रुपए वापस दिलवाए। जयपुर पूर्व पुलिस की इन दोहरी सफलताओं ने साइबर अपराधियों और मोबाइल चोरों के लिए सख्त संदेश दिया है। रंजिता शर्मा के नेतृत्व में टीम लगातार पीड़ितों की मदद और अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम कर रही है। आम नागरिकों को भी मोबाइल चोरी होने पर तुरत सूचना देने और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery