Monday, August, 03,2026

पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शनिवार को मुहाना थाने में आयोजित जनसुनवाई में मानसरोवर सर्किल के पांच थाना क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पारिवारिक विवाद, चोरी, मारपीट और संपत्ति संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के आदेश जारी किए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी ली। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। बैठक में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध) अजय सिंह, डीसीपी राजर्षि राज तथा संबंधित थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह अभियान शहर के विभिन्न थाना और सर्किल स्तर पर लगातार आयोजित किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery