Tuesday, September, 29,2026

पुराने नोटों की 'करोड़ों की कीमत' बताकर ठगी, 8 गिरफ्तार

जयपुर: पुराने 1, 2 और 5 रुपए के नोटों की लाखों रुपए कीमत मिलने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो महिलाओं समेत 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें जफरुद्दीन उर्फ जफरु (30), शिवरामन (48), श्रीनाथ (49), मुबारिक (38), साजिद खान (30), मो. मिशाल (21), जयलक्ष्मी (45) और फहमिदा बानो (30) शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क मेवात से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तक फैला था। पुलिस ने 14 एंड्रॉयड मोबाइल, स्कॉर्पियो, एयरटेल डोंगल और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो में बंधक बनाए गए दो लोगों को भी मुक्त कराया गया। गिरोह फेसबुक पर OLD INDIAN CURREN-CY के नाम से पुराने नोट-सिक्कों की तस्वीरें और रील डालता था। इनकी कीमत 2 से 20 लाख रु. तक बताकर रील में वॉट्सएप नंबर दिया जाता। ग्राहक संपर्क करता तो उससे नोटों की फोटो मंगवाकर ऊंची कीमत मिलने का भरोसा दिलाया जाता।

1500 रुपए के बाद GST का जाल

पहले कंपनी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 रुपए लिए जाते। इसके बाद नोटों की कथित कीमत का बंडल तैयार कर उसका वीडियो भेजते और पार्सल रवाना करने के लिए 18 प्रतिशत GST जमा कराने को कहते। QR कोड के जरिए रकम मंगाने के बाद एडवांस, डिस्पैच और दूसरे शुल्क के नाम पर लगातार पैसे मांगे जाते। जिन लोगों के पास पुराने नोट ज्यादा होते, उन्हें राजस्थान या गिरोह की पसंद की जगह बुलाया जाता। रकम देने से इनकार करने पर हाथ-पैर बांधकर कमरे या कार में बंधक बना लेते और परिजनों से लाखों रुपए मांगते। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान ऐसे ही दो लोगों को मुक्त कराया।

नाई की थड़ी पर बनाया था ठिकाना

दूसरे राज्यों से जयपुर आकर किराए के मकानों में रहने वाले संदिग्धों की निगरानी के दौरान नाई की थड़ी क्षेत्र में गिरोह का ठिकाना सामने आया। महंगी गाड़ियां और संदिग्ध गतिविधियां देखकर पुलिस ने नजर रखी। इसी दौरान स्कॉर्पियो में दो लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिली। रात में दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने दूसरे राज्यों से जयपुर आकर ठिकाना बनाकर रह रहे संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। टीम को सूचना मिली कि एक मकान में संदिग्ध लोग रह रहे हैं और उनके पास अलग-अलग राज्यों के लोग आते-जाते हैं।

ठगों का तमिलनाडु-केरल तक कनेक्शन

मुख्य आरोपी मुबारिक ने OLD COIN COMPANY के नाम से गिरोह बनाया था। इसमें मेवात के साथ तमिलनाडु और केरल के सदस्य जुड़े थे। तमिल बोलने वाले महिला-पुरुषों से ग्राहकों की भाषा में बातचीत कराई जाती थी, ताकि उन्हें गिरोह की असलियत का पता न चले। पुलिस जब्त मोबाइलों से सोशल मीडिया अकाउंट, वॉट्सएप चैट और बैंक लेनदेन खंगाल रही है। इससे गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरी वारदातों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery