Monday, August, 24,2026

बदला मतगणना स्थल, अब तिथि बदलने के लिए लिखा पत्र

जयपुर: नगर निगम जयपुर चुनाव की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने स्थल में बदलाव किया है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी मेले के चलते पहले प्रस्तावित कॉमर्स कॉलेज और राजस्थान कॉलेज की जगह अब पहली बार भवानी निकेतन शिक्षा संस्थान परिसर में मतगणना कराने की तैयारी है। 14 सितंबर को होने वाली मतगणना को लेकर परिसर स्थित फार्मेसी कॉलेज में इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। गणेश चतुर्थी मेले के दौरान जेएलएन मार्ग को जेडीए सर्किल से तीन मूर्ति सर्किल तक बंद रखा जाता है। पार्किंग भी राजस्थान विवि तक की जाती है। इसी कारण जिला निर्वाचन विभाग ने मतगणना स्थल में बदलाव किया है। मतगणना स्थल को लेकर सच बेधड़क ने 22 अगस्त के अंक में प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। रिपोर्ट में गणेश चतुर्थी के दौरान मोती डूंगरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ और जेएलएन मार्ग पर यातायात दबाव के बीच कॉमर्स कॉलेज व राजस्थान कॉलेज में मतगणना कराने की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे। जिला निर्वाचन विभाग ने स्थल बदलकर भवानी निकेतन करने की तैयारी शुरू की है।

ईवीएम के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना केंद्र की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

मतगणना तिथि बदलने की मांग, पुलिस कमिश्नर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

गणेश चतुर्थी और प्रस्तावित मतगणना एक ही दिन होने के कारण जयपुर में मतगणना केंद्र बदला गया है। वहीं अब मतगणना की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जिला कलेक्टर संदेश नायक को पत्र लिखा है। पुलिस कमिश्नर ने त्योहार और मतगणना एक साथ होने से उत्पन्न संभावित व्यवस्थागत चुनौतियों को देखते हुए तारीख बदलने का आग्रह किया है। जिला कलेक्टर ने पुलिस कमिश्नर के पत्र को राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। अब मतगणना की तिथि बदलने या यथावत रखने पर अंतिम निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ही करेगा।

बिजली गुल हुई तो भी नहीं रुकेगी गिनती

मतगणना के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। बिजली बाधित होने की स्थिति में प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त जनरेटर सेट लगाए जाएंगे। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखने से लेकर मतगणना पूरी होने तक परिसर में कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery