Tuesday, November, 24,2026

रोड कट बंद करने पहुंचा JDA का दस्ता... लोगों ने किया विरोध

जयपुर: गांधी पथ वेस्ट पर सड़क का कट बंद करने पहुंची जेडीए की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुलाब विहार कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर कट बंद करने के लिए जेडीए का दस्ता पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई। लोगों ने टीम से कहा कि कट बंद होने से कॉलोनी का रास्ता प्रभावित होगा और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते जेडीए की टीम को प्रस्तावित कट पूरी तरह बंद करने के बजाय करीब 20 फीट का रास्ता छोड़ना पड़ा। बताया जा रहा है कि गुलाब विहार कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क करीब 60 से 70 फीट तक खुली थी। जेडीए का दस्ता यहां डिवाइडर को पूरी तरह बंद करने की कार्रवाई करने पहुंचा था, लेकिन लोगों के विरोध के बाद कट को आंशिक रूप से खुला रखा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी पथ वेस्ट पर करीब दो किमी के दायरे में 12 से 13 कट हैं। इनमें से तीन कट पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

JDA का तर्क- उद्देश्य हादसों का खतरा हो कम

दूसरी ओर जेडीए की ओर से शहरभर में सड़क कट बंद करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके पीछे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना उद्देश्य बताया जा रहा है। हालांकि गांधी पथ वेस्ट पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के साथ आवागमन की सुविधा का भी ध्यान रखने की मांग उठाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery