Saturday, September, 19,2026

सुबहः आग का तांडव... शामः शहर पानी-पानी

जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार को हालात और मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिला। सुबह परकोटे के पुरोहित जी का कटला क्षेत्र में भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। तीन मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी आग करीब 10 घंटे तक धधकती रही। इस दौरान आग ने करीब 25 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है। आग की लपटों और धुएं से आसपास के बाजार में दहशत का माहौल रहा। वहीं, शाम होते-होते मानसून की विदाई से पहले आसमान जमकर बरसा। झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्र हो गई और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। कई जगह लंबा जाम लग गया और वाहन घंटों रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर रहे। सुबह आग बुझाने के लिए जहां दमकलकर्मी मशक्कत करते नजर आए तो शाम को बारिश के पानी से निपटने के लिए शहर की व्यवस्थाओं की परीक्षा होती रही।

परकोटे में जारी फायर एनओसी की हो जांच

किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने परकोटे में जारी फायर एनओसी की दोबारा जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने लंबे समय से फायर सिस्टम की प्रभावी जांच नहीं की। उन्होंने परकोटे के हेरिटेज स्वरूप और अवैध कब्जों को लेकर भी सवाल उठाए।

अवैध होटल निर्माण की हो जांच

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि बिल्डिंग में अवैध होटल निर्माण की शिकायत की जांच होनी चाहिए। उन्होंने फायर सिस्टम की स्थिति और एनओसी जारी करने की प्रक्रिया की जांच की मांग की। फायर सिस्टम में पूर्व में हुए काम की भी जांच की बात कही।

रूफटॉप पर अवैध होटल और नियमों की अनदेखी

80 दुकानों वाले इस तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के मालिक आनंद सेठी हैं। जांच में सामने आया है कि पूरी बिल्डिंग नियमों के विपरीत बनाई गई थी। कॉम्प्लेक्स के रूफटॉप पर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से होटल का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा बिल्डिंग के बरामदे पूरी तरह ब्लॉक थे और वहां भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे थे।

अब जांच के केंद्र में ये सवाल

  • तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में फायर फाइटिंग सिस्टम प्रभावी था या नहीं?
  • बिल्डिंग को फायर एनओसी किस आधार पर मिली?
  • रूफटॉप पर होटल रेस्टॉरंट निर्माण की अनुमति थी या नहीं?
  • बरामदी में ज्वलनशील सामान किसकी अनुमति से रखा गया?
  • पांच कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर वहां क्यों रखे थे?
  • बिल्डिंग की स्वीकृत क्षमता और वास्तविक उपयोग में कितना अंतर था?
  • परकोटे के फायर हाइड्रेट और अन्य सुरक्षा उपकरण वास्तव में चालू हालत में हैं या नहीं?

बरसात से गर्मी छू-मंतर

जयपुर में गुरुवार शाम तूफानी बारिश हुई। इससे शहर में कई जगह पानी भर गया और जाम की स्थिति बन गई। कालाडेरा, जेएलएन मार्ग, सहकार मार्ग, सुभाष चौक और जौहरी बाजार सहित परकोटे के कई इलाकों में जाम लग गया। आदर्श नगर में गोविंद मार्ग स्थित पिंक स्क्वायर मॉल के। सामने भी सड़क पर पानी भर गया। जयपुर मे शाम 5:30 बजे तक 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम दर्ज हुआ। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जयपुर का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जिले में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आमेर में 24, चौमू में 25 और जालसू में 27 मिमी, रामपुरा डाबही में 13, सांभर में 11, फुलेरा में 9, तूंगा, नरैना और जमवारामगढ़ में 8-8, मौजमाबाद में 6 और बस्सी में 4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery