Thursday, November, 05,2026

रामलला की दीपावली के लिए जूटी आस्था

जयपुर: रामनाम की गूंज, भजनों की मधुर स्वर लहरियां और अयोध्या में जगमगाने वाले दीपों के लिए जयपुर का समर्पण। राजा पार्क स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को भक्ति, संगीत और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। सच बेधड़क मीडिया ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे 'एक चम्मच घी, रामलला के नाम' अभियान की पहली भजन संध्या में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल सहित श्रद्धालुओं ने घी समर्पित कर अयोध्या में रामलला की दीपावली से जुड़ने का संकल्प लिया।

समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है। हजारों वर्षों तक आक्रांताओं के प्रयासों के बावजूद भारतीय संस्कृति और परंपराएं अक्षुण्ण रहीं, जबकि दुनिया की कई प्राचीन सभ्यताएं लुप्त हो गई। उन्होंने नई पीढ़ी से भगवान श्रीराम के जीवन से मर्यादा, त्याग और रिश्तों के सम्मान की सीख लेने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि 'एक चम्मच घी' की अपील पर श्रद्धालुओं द्वारा डिब्बे और कटोरियां भरकर घी समर्पित करना उनकी अगाध आस्था का प्रतीक है।

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने कहा कि 'एक चम्मच घी, रामलला के नाम' अभियान जयपुर के हर परिवार की आस्था को अयोध्या तक पहुंचाने का संकल्प है। घरों से एकत्रित घी अयोध्या भेजा जाएगा, जिससे रामलला के मंदिर में प्रज्वलित दीपों में जयपुरवासियों का समर्पण भी शामिल होगा। उन्होंने राज्यपाल की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिलों के दौरे, प्रशासनिक समीक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के प्रयासों से प्रदेश के विकास को गति मिल रही है। इस अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, भाजपा नेता रवि नैय्यर और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीषा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था के साथ श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मर्यादा, कर्तव्य और रिश्तों का सम्मान बनाए रखा। नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर इन मूल्यों को अपनाना चाहिए। हमारी संस्कृति तभी जीवंता रहेगी, जब हम उसके आदशों और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक. पहुंचाएंगे। हरिभाऊ बागडे, राज्यपाल

14 जताने के लिए बड़े रामलला के प्रति श्रद्धा योगदान की जरूरत नहीं, एक चम्मच घी भी करोड़ों भावनाओं का प्रतीक बन सकता है। हमारा प्रयास है कि जयपुर का हर परिवार अभियान से जुड़े और अयोध्या के दीपोत्सव को अपना उत्सव माने। यह पहल धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी प्रयास है। -पवन अरोड़ा, सीएमडी, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery