Thursday, November, 05,2026

भजन संध्या में बरसा राम रस, झूम उठे श्रद्धालु

जयपुर: सच बेधड़क मीडिया ग्रुप की ओर से शुक्रवार से शुरू हुए अभियान 'एक चम्मच घी, रामलला के नाम' की पहली भजन संध्या में राजा पार्क स्थित श्रीराम मंदिर रामनाम की गूंज और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से सराबोर हो उठा। भजन संध्या में ऐसा भक्तिमय माहौल बना कि पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजने लगा। 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे...' जैसे भजन की गूंज के साथ श्रद्धा, आस्था और भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर कोई राम रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु अपने कदम थाम नहीं सके और झूमते हुए उन्होंने गायिकाओं के साथ सुर में सुर मिलाए।

भजन संध्या के दौरान पुष्पवर्षा के बीच सोनी टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले गगन मलिक, सीता बनी देबलीना चटर्जी और हनुमान का रोल करने वाले निर्भय वाधवा अपने-अपने किरदारों के स्वरूप में पहुंचे तो पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। उनके राम दरबार में विराजमान होने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा, मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा, भाजपा नेता रवि नैय्यर, सरदार अजयपाल सिंह, अशोक परनामी, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर और भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मनीषा सिंह ने राम दरबार की आरती उतारी।

राज्यपाल ने अयोध्या भेजे जाने वाले घी में एक चम्मच घी समर्पित कर अभियान में अपनी सहभागिता भी निभाई। बीकानेर से आई श्री सखीज ग्रुप दिशा की दीपिका, जया, निकिता और की ने एक से बढ़कर एक भजनों प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से भर दिया। जयपुर की आकांक्षा राव ने ऐसे डूबकर रामभजन गाए कि पूरा माहौल राममय हो गया। बहन वर्षा राव ने इसमें उनका साथ दिया। संगीत की संगत में तबले पर धीरज राज पुरोहित, की-बोर्ड पर मुदित प्रजापत, ऑक्टोपैड पर हैप्पी गोयल और ढोलक पर सुंदर चमकीला ने साथ दिया।

कार्यक्रम में सच बेधड़क न्यूज चेनल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शिशिर अवस्थी, एडिटर रमाकांत चतुर्वेदी, सच बेधड़क न्यूज पेपर के संपादक मनोज माथुर, कार्यकारी संपादक पंकज सोनी, आस्था मेहंदीरत्ता, श्रीराम मंदिर के सचिव अनिल खुराना, रवि सचदेवा, जितेंद्र चड्डा, मीडिया प्रभारी तुलसी संगतानी, राम गली क्षेत्र के रमेश गुलाटी, पूर्व पार्षद स्वाति परनामी, स्वामी गंगा दास मंदिर के अध्यक्ष डॉ. महेश पोपली, महामंत्री उमेश तनेजा, क्षेत्र के प्रमुख नागरिक गुलशन मक्कड़, गुलशन खत्रीसहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

खोले के हनुमान में भजनसंध्या आज

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप की ओर से आयोजित अभियान एक चम्मच घी राम लला के नाम के दूसरे दिन शनिवार को सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोले के हनुमान जी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे, वहीं अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, महापौर सुनील कोठारी, मंत्री मंजू बागमार, मंत्री जोरा राम कुमावत, विधायक कालीचरण सराफ होंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery