Thursday, November, 05,2026

भक्तिरस... गोविंद के आंगन में गूंजा राम नाम

जयपुर: सच बेधड़क मीडिया समूह की अभिनव पहल 'एक चम्मच घी-रामलला के नाम' के तहत आयोजित तीन दिवसीय भजन उत्सव का रविवार को जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देवजी मंदिर में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित भजन उत्सव में भक्तिरस से ओतप्रोत मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मधुर स्वर लहरियों और संगीतमय प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हुई। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में भक्ति, श्रद्धा, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। समापन समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, विधायक बालमुकुंदाचार्य और रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सच वेधड़क मीडिया समूह के सीएमडी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकारों से जुड़े आयोजन समाज से संवाद और जुड़ाव मजबूत करते हैं। 'एक चम्मच घी-रामलला के नाम' अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय भजन उत्सव में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

पवन अरोड़ा ने अतिथियों, संत-महात्माओं, कलाकारों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सच बेधड़क मीडिया समूह भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करता रहेगा। अभियान की विशेषता यह रही कि श्रद्धालुओं से अपने घर से मात्र एक चम्मच घी अर्पित करने का आह्वान किया गया। सच बेधड़क की इस मुहिम से हजारों श्रद्धालु जुड़े और रामलला के आंगन को रोशन करने के लिए घी का दान किया। एकत्रित घी अयोध्या ले जाया जाएगा, जहां रामलला के आंगन में भव्य दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। इससे पहले 30 अक्टूबर को राजा पार्क स्थित श्रीराम मंदिर में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ हुआ था। 31 अक्टूबर को खोले के हनुमानजी मंदिर में दूसरी भजन संध्या हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery