Wednesday, November, 04,2026

घर सजाने पर ईवी और वार्ड चमकाने पर मिलेंगे 51 लाख

जयपुर: इस बार जयपुर में दिवाली सिर्फ दीयों और रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि इनाम जीतने और अपने वार्ड को विकास की दौड़ में आगे ले जाने का भी मौका होगी। जयपुर नगर निगम ने शहरवासियों के लिए अनूठी पहल करते हुए घर सजाने की प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें सबसे सुंदर घर सजाने वाले टॉप 3 विजेताओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (ईवी), एलईडी टीवी और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। यानी घर की सजावट जितनी शानदार होगी, इनाम जीतने का मौका भी उतना ही बड़ा होगा। वहीं, शहर के 150 वाडों के बीच भी स्वच्छता, नवाचार और विशेष पहलों को लेकर मुकाबला होगा। इसमें पहले स्थान पर आने वाले वार्ड को 51 लाख रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। दूसरे स्थान के वार्ड को 31 लाख, तीसरे को 21 लाख और चौथे से दसवें स्थान तक के सात वार्डों को 11-11 लाख रुपए के विकास कार्य मिलेंगे। इस तरह टॉप-10 वाडों पर कुल 1.80 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

जयपुर महापौर सुनील कोठारी ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर 'दिवाली खुशियों वाली विशेष आयोजन 2026' की घोषणा की। 311 नवंबर तक चलने वाले इस 12 दिवसीय आयोजन में स्वच्छता अभियान, सफाई सेवा मैराथन, ड्रोन शो, आतिशबाजी और सजावट प्रतियोगिताओं सहित कई आकर्षण होंगे। महापौर ने कहा कि गुलाबी नगरी की दिवाली को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना निगम का संकल्प है। उन्होंने शहरवासियों से ऑनलाइन पोर्टल पर अधिक से अधिक प्रविष्टियां भेजने की अपील की। उपमहापौर सरोज कंवर ने सभी 150 वार्डों के पार्षदों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

दो श्रेणियों में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

दिवाली पर घरों की सजावट को लेकर दो श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इनमें पारंपरिक और आधुनिक सजावट शामिल हैं। पारंपरिक श्रेणी में रंगोली, मांडना, गोबर कला, फूलों की सजावट और अन्य पारंपरिक कलात्मक सजावट को शामिल किया गया है। वहीं, आधुनिक श्रेणी में आकर्षक लाइटिंग, एलईडी और तकनीक आधारित सजावट को प्राथमिकता दी जाएगी। दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट सजावट करने वाले प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (ईवी), एलईडी टीवी और स्मार्टफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

ड्रोन शो और आतिशबाजी होंगे मुख्य आकर्षण

नगर निगम की ओर से 31 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे विशेष आयोजन के तहत शहर में स्वच्छता, सजावट और मनोरंजन से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इसके तहत 5 नवंबर को सफाई सेवा मैराथन 2.0 आयोजित होगी। वहीं, 7 नवंबर को रात 9 बजे विधानसभा के आसमान में ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें ड्रोन के माध्यम से रोशनी से जुड़े संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery