Friday, September, 26,2025

परमिंदर अखबारों के विज्ञापन देख तलाशता था अपना 'शिकार'

जयपुर: श्याम नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए साइबर ठग परमिंदर सिंह उर्फ सन्नी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह बीते तीन सालों से सिर्फ अखबारों में छपे किराए और बिक्री के विज्ञापन पढ़कर लोगों को निशाना बना रहा था। उसका टारगेट वे लोग होते थे, जो उच्च पदों पर कार्यरत हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत है। आरोपी राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी दर्जनों मामलों में वांछित है।

जयपुर शहर में ही उसके खिलाफ 80 से ज्यादा साइबर ठगी के प्रकरण दर्ज हैं। ठगी से प्राप्त रकम को वह सटोरियों के खातों में ट्रांसफर करता था। आरोपी ने 2022 में तत्कालीन जयपुर कलेक्टर अतर सिंह नेहरा को भी ठगा था। उसने खुद को प्रॉपर्टी ब्रोकर बताते हुए नेहरा को किराए पर मकान दिलाने का झांसा दिया और उनसे 90 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। मामले में शिप्रापथ थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, जहां से वह जमानत पर छूट गया था। अब एक बैंककर्मी से फ्लैट दिलाने के नाम पर रुपए ऐंठने के मामले में उसे फिर गिरफ्तार किया गया है। श्याम नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि देशभर के साइबर सेल से संपर्क कर परमिंदर के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ देशभर के थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery