Sunday, November, 01,2026

करवा चौथ पर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा हत्यारा पति

जयपुर:प्रतापनगर थाना इलाके के द्वारकापुरी अपार्टमेंट में पति ने झगड़े के बाद पत्नी के सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी दो दिन तक तीन छोटे बच्चों के साथ पत्नी के शव के पास कमरे में बैठा रहा। शुक्रवार सुबह खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी और बच्चों को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे अपार्टमेंट के पास एक गली से गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी सांगानेर दीपक खंडेलवाल ने बताया कि अपार्टमेंट की छठी मंजिल स्थित कमरे में लक्ष्मी रेगर (38) का शव मिला। पुलिस पहुंची तो कमरा बाहर से बंद था। अंदर तीन साल की बेटी, डेढ़ साल का बेटा और ढाई महीने का शिशु मां के शव के पास मिले। शुरुआती जांच में हत्या बुधवार रात की होना सामने आया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पूछताछ में आरोपी प्रदीप (42) ने बताया कि बुधवार रात पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसने रॉड से लक्ष्मी के सिर पर वार किया। पुलिस के अनुसार, दंपती के बीच पहले भी विवाद होते रहते थे।

पहली शादी से भी है 11 साल का बेटा

जांच में सामने आया कि बूंदी निवासी लक्ष्मी की पहली शादी टोंक में हुई श्री। करीब पांच साल पहले वह पहले पति को छोड़कर प्रदीप के साथ रहने लगी थी। पहली शादी से उसका 11 साल का एक बेटा भी है। फिलहाल मृतका का शव लेने के लिए पीहर और ससुराल पक्ष से कोई नहीं पहुंचा है।

होटल में युवक की संदिग्ध मौत नशे की ओवरडोज की आशंका

इथर, आमेर-कुडा स्थित दिल्ली रोड के होटल मून महल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है मृतक की पहचान नांगल सुसावतान निवासी रवि मीणा के रूप में हुई है। वह होटल में विराटनगर निवासी युवती सरुचि के साथ ठहरा हुआ था। युवती ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रवि को मृत हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। आमेर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदास ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि रवि चोरी के आरोप में जेल में बंद था और हाल ही में छूटकर आया था। होटल में पहले सरुचि और एक अन्य युवक ने कमरा लिया था। वह युक्क गुरुवार रात वहां से चला गया, जिसके बाद रवि होटल पहुंचा। रात में दोनों ने नशा किया था। इसके बाद सरुचि सो गई, जबकि रवि की नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव आमेर सैटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद मोबाइल किया बंद, गली में छिपा

प्रदीप ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी की मौत की जानकारी दी। इसके बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया। तलाश की तो वह अपार्टमेंट के पास एक गली में छिपा मिला। आरोपी अजमेर का रहने वाला है और पेटिंग का काम करता था। लक्ष्मी भी उसके साथ मजदूरी करती थी।

बच्चों को पड़ोसियों ने खिलाया खाना

कमरे में मिले तीनों बच्चे दो दिन से मां के शव के पास थे। पुलिस पहुंची तो वे डरे सहमे और रोते हुए मिले। पड़ोसियों ने उन्हें खाना खिलाया और दूध पिलाया। फिलहाल ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला परिवार उनकी देखभाल कर रहा है। पुलिस के अनुसार, पीहर या ससुराल पक्ष से कोई जिम्मेदारी लेने नहीं आता है तो बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया जाएगा।

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोटों के निशान

वहीं, बिंदायका के धानक्या-श्योसिंहपुरा रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। उसकी पहचान झुंझुनूं जिले के गोविंदपुरा मेहाड़ा निवासी श्रवण सिंह (34) के रूप में हुई है। बगरू एसीपी धर्मेद्र शर्मा ने बताया कि श्रवण मकराना में रेलवे ठेकेदार के पास काम करता था। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई के साथ मकराना से गांव जाने के लिए स्वाना हुआ था। दोनों जयपुर के बजाय रास्ते में फुलेरा उतर गए। वहां से लिफ्ट लेकर शाम करीब 6:30 बजे धानक्या पहुंचे थे। शुरुआती जांच में आशंका है कि दोनों ने रेलवे ट्रैक के पास बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनके बीच डागड़ा हुआ और मारपीट में चोट लगने से श्रवण की मौत हो गई। झझगड़े के बाद उसका चचेरा भाई मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery