Sunday, November, 01,2026

अपहरण की कहानी में AI का सहारा, फोटो भेज परिवार से मांगे ₹7 लाख

जयपुर: दोस्तों से लिया कर्ज चुकाने के लिए 22 वर्षीय युवक ने खुद की किडनैपिंग की झूठी साजिश रचकर परिजनों से 7 लाख रुपए की फिरौती मांग ली। परिजनों को भरोसा दिलाने के लिए उसने AI से बंधक बनाने और अस्पताल में भर्ती होने के फर्जी फोटो-वीडियो तैयार कर व्हाटसएप पर भेजे।

 भांकरोटा थाना पुलिस ने चार दिन की तलाश के बाद शुक्रवार को युवक को ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास घूमते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार सोमवार को युवक के अपहरण की शिकायत मिली थी। बताया गया कि वह आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है और एक विशेष प्रोजेक्ट के चलते अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने टीमें गठित कर रूट मैप तैयार किया और जयपुर सहित मथुरा, उज्जैन, दिल्ली, हल्द्वानी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तलाश के दौरान युवक ऋषिकेश में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि शौक-मौज के लिए दोस्तों से रुपए उधार लिए थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपहरण का नाटक रचा और AI से फर्जी तस्वीरें व वीडियो बनाकर परिवार को भेजे। इसके बाद कथित अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के नाम पर 7 लाख रुपए मांगे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery