Sunday, November, 01,2026

SIR के बहाने संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही कांग्रेस: मेघवाल

बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जनादेश का अपमान करने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। मेघवाल शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा 5 नवंबर तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य कांग्रेस के दुष्प्रचार को जनता के सामने उजागर करना है। एसआईआर का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों को शुद्ध और पारदर्शी बनाना जरूरी है। मृत, स्थान बदल चुके और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नामों की पहचान इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। मेघवाल ने दावा किया कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। देश में अब तक 12 बार यह प्रक्रिया हो चुकी है, जिनमें 10 बार कांग्रेस की सरकार थी। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया में 2.80 करोड़ मृत मतदाताओं, 6.3 करोड़ स्थान बदल चुके मतदाताओं और एक करोड़ दोहरे नामों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भागीदारी रहती है। नाम जोड़ने और हटाने के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया और अपील का प्रावधान भी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery