Sunday, November, 01,2026

मजदूरों के खातों से करोड़ों का खेल, मास्टर माइंड अरेस्ट

जयपुर: जयपुर पुलिस ने साइबर ठगी, फर्जी बैंक खातों और क्रिप्टो करेंसी के जरिए अवैध रकम के लेन-देन से जुड़े नेटवर्क का खुलासा कर मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो साल में करीब 24 करोड़ रुपए के USDT ट्रांजेक्शन से जुड़े नेटवर्क का संचालन कर रहा था। जांच में दुबई के हवाला और क्रिप्टो संपकों की जानकारी भी सामने आई है। आरोपी विकास ढाका (30) बासनी, सीकर का रहने वाला है। यह करीब 20 दिन पहले नेटवर्क का विस्तार करने जयपुर आया था। प्रोबेशनर आईपीएस अदिति उपाध्याय ने बताया कि वैशाली नगर की नेमी सागर कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में USDT और म्यूल बैंक खातों के जरिए बड़े स्तर पर संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिली थी।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 9 मोबाइल, फिनो पेमेंट्स बैंक को 8 डेबिट कार्ड किट और गूगल पे स्कैनर रोल बरामद किए गए। आईपीएस अदिति उपाध्याय ने बताया कि आरोपी जैसलमेर और सीकर के आसपास रिसॉर्ट, होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले मजदूरों व कर्मचारियों को पैसों का लालच देकर उनके पहचान दस्तावेज हासिल करता था। इनकी KYC के आधार पर निजी और पेमेंट्स बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मर्चेट QR कोड भी तैयार करवाए जाते थे। पुलिस को शक है कि इन खातों और QR कोड का इस्तेमाल साइबर ठगी तथा अवैध ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी रकम के लेनदेन में किया जाता था।

तीन माध्यमों से होता था लेन-देन

पूछताछ में सामने आए तरीके के अनुसार, स्कम को रोजाना 8 से 10 नए म्यूल खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इसके लिए फोन पे से ऑनलाइन भुगतान, कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) में नकदी जमा कराने और USDT क्रिप्टो वॉलेट का इस्तेमाल किया जाता था। अलग-अलग खातों में रकम भेजकर लेन-देन की कई परतें बनाई जाती थीं, जिससे धन के वास्तविक स्रोत का पता लगाना मुश्किल हो जाता था।

दुबई कनेक्शन की जांच

पुलिस के अनुसार, खातों में आई रकम को USDT में बदलकर ट्रॉन नेटवर्क के वॉलेट के जरिए आगे भेजा जाता था। इसके बाद दुबई के हवाला और क्रिप्टो संपर्कों के माध्यम से रकम के निपटान की जानकारी मिली है। शुरुआती जांच में पिछले करीब दो वर्षों के दौरान 24
करोड़ रुपए से अधिक के क्रिप्टरी ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस बैंक खातों के स्टेटमेंट और वॉलेट की जांच कर रही है। आरोपी के कब्जे से जब्त मोबाइलों की एफएसएल से जांच की जा रही है। इनमें मौजूद डिजिटल वॉलेट, लेनदेन के रिकॉर्ड और संपकों की पड़ताल की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery