Sunday, November, 01,2026

तकनीक से जन्म लेने वाले बच्चों का कल्याण सर्वोपरिः हाई कोर्ट

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर पीठ ने सहायक प्रजनन तकनीक (विनियमन) अधिनियम-2021 की धारा 21 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और संदीप तनेजा की खंडपीठ ने विस्तृत व्याख्या के बाद संबंधित प्रावधानों को संविधान सम्मत घोषित किया। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि अधिनियम के तहत 55 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सहायक प्रजनन तकनीक के जरिए संतान प्राप्त करने के अधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रावधानों में एकल और विवाहित महिलाओं के बीच भेदभाव किया गया है।

केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता भारत व्यास ने प्रावधानों का बचाव करते हुए कहा कि आयु सीमा निर्धारित करने का उद्देश्य सहायक प्रजनन तकनीक से जन्म लेने वाले बच्चों का कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने तर्क दिया कि नियमों में एकल और विवाहित महिलाओं के बीच भेदभाव नहीं है। यदि पत्नी की उम्र 50 वर्ष से कम है और पति 55 वर्ष से अधिक आयु का है, तो पति की वैधानिक सहमति से महिला गर्भधारण कर सकती है। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के तकों से सहमति जताते हुए कहा कि बच्चों के हित में ऐसे प्रावधान करना विधायिका के अधिकार क्षेत्र में है। अदालत ने याचिकाकर्ताओं के तर्कों को पर्याप्त आधारहीन मानते हुए याचिकाएं निरस्त कर दीं। इसे इस विषय पर राजस्थान हाईकोर्ट का अपनी प्रकृति का पहला निर्णय बताया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery