Sunday, November, 01,2026

चार आला अफसर सेवानिवृत्त, नए साल में 66 IAS के प्रमोशन की तैयारी

जयपुर: प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार को चार वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। इनमें IAS महावीर प्रसाद, IPS आलोक श्रीवास्तव, हॉफ और IFS अरिजीत बनर्जी व RAS रणछोड़ लाल शामिल हैं। वन विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी की सेवानिवृत्ति के साथ ही उनके सेवा विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। विभाग की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे अरण्य भवन में उनका विदाई समारोह रखा गया। उप वन संरक्षक सुरेश गुप्ता ने विभाग के आधिकारिक ग्रुप में आमंत्रण जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। अब वन विभाग में नए मुखिया की नियुक्ति पर नजर रहेगी।

नए साल में ब्यूरोक्रेसी में बड़े स्तर पर पदोन्नतियों की तैयारी है। अलग-अलग बैच के करीब 66 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन प्रस्तावित हैं। इनमें 2023 बैच के 11 आईएएस कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला, 2014 बैच के 24 आईएएस कनिष्ठ से चयन वेतन श्रृंखला और 2018 बैच के 17 आईएएस वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत हो सकते हैं। 2023 बैच में राहुल श्रीवास्तव, भरत जयप्रकाश मीना, अवुला साईकृष्णा, रजत यादव, महिमा कसाना, सोनू कुमारी, अक्षत कुमार सिंह, नयन गौतम, माधव भारद्वाज, गरिमा नरूला और अदिति वाष्र्णेय शामिल हैं।

2014 बैच में गौरव अग्रवाल, चिन्मयी गोपाल, शुभम चौधरी, डॉ. भारती दीक्षित, सुरेश ओला, कमर उल जमान चौधरी, डॉ. भंवरलाल, आशीष मोदी, पीयूष सामरिया, अंकित कुमार सिंह, प्रियंका गोस्वामी, जगजीत सिंह मोंगा, डॉ. अरुण गर्ग, राजेन्द्र कुमार वर्मा, अल्पा चौधरी, संचिता बिश्नोई, हर्ष सावन सूखा, आशुतोष गुप्ता, बाबूलाल गोयल, बालमुकुंद असावा, नारायण सिंह, बचनेश अग्रवाल, हनुमान मल ढाका और वासुदेव मालावत के नाम शामिल हैं। 2018 बैच के अभिषेक सुराणा, अतुल प्रकाश, नित्या के., डॉ. टी. शुभमंगला, डॉ. शिल्पा सिंह, देशल दान, मोहम्मद जुनैद पीपी, अभिषेक खन्ना, मयंक मनीष, रामप्रकाश, उत्साह चौधरी, अपर्णा गुप्ता, निधि पटेल, डॉ. नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेंद्र कुमार मंघानी और नरेश कुमार गोयल पदोन्नति के पात्र हैं। इनमें निधि पटेल हिमाचल कैडर की अधिकारी हैं, इसलिए उनके प्रमोशन आदेश वहीं से जारी होंगे।

4 आईएएस बनेंगे ACS

इस बार 1997 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर पदोन्नति मिल सकती है। इनमें हेमंत कुमार गेरा, नवीन महाजन, गायत्री राठौड़ और रोहित कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों का अपेक्स स्केल यानी मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित है। पिछली बार 1996 बैच के अधिकारी एसीएस बने थे।

2002 बैच के दो अधिकारी प्रमुख सचिव के पात्र

2002 बैच के आईएएस आशुतोष एटी पेडणेकर और डॉ. पृथ्वीराज को प्रमुख सचिव बनने का मौका मिल सकता है। आशुतोष पेडणेकर वर्तमान में केंद्र में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा।

2011 बैच के आठ अधिकारी बन सकेंगे सचिव

2011 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों की सचिव पद पर पदोन्नति प्रस्तावित है। इनमें अभिमन्यु कुमार, नकाते शिवप्रसाद मदन, भगवती प्रसाद कलाल, संदेश नायक, शिवांगी स्वर्णकार, अनुपमा जोरवाल, एच. गुइटे और हरिमोहन मीणा शामिल हैं। अभिमन्यु कुमार और भगवती प्रसाद कलाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा। सचिव बनने के पात्र अधिकारियों में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और जैसलमेर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल भी शामिल हैं।

अरिजीत बनर्जी को गरिमामय समारोह में दी विदाई

वन विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को अरण्य भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वन विभाग के इतिहास में पहली बार मुख्य सचिव वी, श्रीनिवास और अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार विदाई समारोह में शामिल हुए। मुख्य सचिव ने बनर्जी के प्रशासनिक कौशल, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। वहीं, बनर्जी ने मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकाल की स्मृतियां साझा की। समारोह में वन विभाग के भविष्य और संरक्षण की चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मैदानी वनकर्मियों की क्षमता, संसाधन और सुरक्षा मजबूत करने के साथ अवैध खनन, अतिक्रमण और वन्यजीव अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जरूरत बताई गई। वनकर्मियों को आधुनिक उपकरण, वाहन और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा पदोन्नति और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery