Thursday, July, 30,2026

रिश्वतखोर इंजीनियर के खजाने से निकली करोड़ों की संपत्ति

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हत्थे चढ़ा पीएचईडी का इंजीनियर धनकुबेर निकला। डूंगरपुर में दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधीक्षण अभियंता के कोटा स्थित घर की तलाशी में नौ लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही चार करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि डूंगरपुर जिले में जलदाय विभाग में अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा को ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी अधीक्षण अभियंता के कोटा स्थित निवास की तलाशी में 9 लाख 22 लाख रुपए नकदी मिली। इसके अलावा 4 करोड़ 16 लाख रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति 

 

आय से अधिक संपत्ति का भी मामला होगा दर्ज
जलदाय विभाग में अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा के कोटा स्थित महावीर नगर में एसीबी के एएसपी विजय स्वर्णकार के निर्देशन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। एसीबी पूरे सर्च ऑपरेशन के बाद और भी संपत्ति का खुलासा कर सकती है। एसीबी अब इंजीनियर अनिल कच्छवा पर आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

 

तलाशी में 9 लाख की नकदी, 4 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति मिली
जलदाय विभाग में अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उससे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा एसीबी की दूसरी टीम ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इंजीनियर के कोटा स्थित आवास पर एसीबी की टीम ने सर्च ऑपरेशन किया। इसमें उसके घर से 9 लाख 22 हजार रूप नकद बरामद किया गया है।

इसके अलावा आरोपी के घर से 1.87 करोड़ रुपए से अधिक की एफडी और बचत पत्र, 1.16 करोड़ रुपए कीमत के दो भूखंड के दस्तावेज और 88.32 लाख रुपए की राशि बैंक खातों में जमा होने के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

बकाया बिल पास करने के बदले में मांगी थी घूस
डूंगरपुर जिले में जलदाय विभाग में अधीक्षण अभियंता अनिल कछवाहा ने जल-जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदार के 2.50 करोड़ के बिल पास करने की बदले 5 लाख रुपए मांग रहा था। रिश्वत नही देने पर ठेकेदार के बिल रोक दिए थे।

ऐसे ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत दी। इस पर एसीबी ने उसे दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी 1 लाख रुपए रिश्वत के रूप में पहले ले चुका था। उसके बाद एसीबी ने आरोपी के घर सहित कई ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery