Thursday, September, 17,2026

बैंक का 'भेदी' बना था लुटेरों का साथी

जयपुर: रामनगरिया थाना इलाके में अक्षयपात्र मंदिर के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से तीन दिन पहले 41.70 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में बैंक कर्मचारी की मिलीभगत थी। आरोपियों पर कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट की योजना बनाई गई। पुलिस ने मामले में अंशु कुमारी जाटव (22) को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर किराए के कमरे से 26.80 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में रकम डालने का समय निश्चित नहीं था और इसे रैंडम रखा जाता था। घटना से पहले तीन दिन की छुट्टियां होने के कारण एटीएम में काफी रकम जमा थी। इसी जानकारी के आधार पर आरोपियों ने रैकी कर वारदात की योजना बनाई। युवती अंशु कुमारी का बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा है। मस्तराम ने उसे बताया था कि अक्षयपात्र के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से कैश निकाला जाता है और कैश लेने कर्मचारी आते हैं। इसके बाद मस्तराम ने अपने साथी पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी और सुमित जंगम से अंशु की मुलाकात कराई। तीनों ने अंशु के किराए के कमरे पर बैठकर लूट की योजना बनाई। घटना से एक दिन पहले अंशु को एटीएम की स्थिति देखने भेजा गया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery