Thursday, September, 17,2026

रजिस्ट्री के लिए जिले में 'एनी व्हेयर' सिस्टम लागू

जयपुर: राज्य सरकार ने जयपुर जिले की रजिस्ट्री प्रणाली में बदलाव किया है। अब पूरे जिले में 'एनी व्हेयर' सिस्टम लागू हो गया है, जिसके तहत किसी भी उप-पंजीयक कार्यालय से जिले की किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री हो सकेगी। पहले कुछ तहसीलें इस सिस्टम से नहीं जुड़ी थीं, लेकिन अब सभी तहसीलों को जोड़ दिया गया है। इससे राजधानी के किसी भी क्षेत्र की रजिस्ट्री किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से आसानी से हो जाएगी। वित्त विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजीयन अधिनियम 1908 की धारा 6 के तहत जयपुर जिले के सभी उप-पंजीयक, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कार्यालयों के अधिकार क्षेत्रों का पुनर्विन्यास कर दिया गया है।

समस्याएं अब खत्म

पहले रजिस्ट्री मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट या चुनिंदा स्थानों पर होती थी, जिससे कई क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कार्यालयों में भारी बोझ के कारण लंबी प्रतीक्षा भी करनी पड़ती थी। अब 'एनी व्हेयर' सिस्टम से रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज और सरल हो जाएगी। पहले से लागू ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग सिस्टम इस सुविधा को और मजबूत करेगा।

नागरिकों को मिलेगा बड़ा फायदा

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव से रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ कम होगी। इसके साथ ही कार्य बोझ संतुलित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी। समय, पैसा और यात्रा की बचत होगी। इसके साथ ही पारदर्शिता बढ़ेगी और विवाद कम होंगे। सरकार का कहना है कि शहरी-ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को निकटतम कार्यालय में दस्तावेज पंजीकरण की सुविधा मिलेगी, जिससे प्रशासनिक दक्षता बढेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery