Thursday, November, 05,2026

एसीबी में दर्ज हुई पीई, प्रारंभिक जांच में पद का दुरुपयोग

जयपुर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एपीओ किए जाने के बाद अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज की गई है। इसके साथ ही पूरा मामला प्रदेश की जांच एजेंसी के दायरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि प्रकरण में पीई दर्ज करने की मंजूरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से दी गई है। अब एसीबी संपत्तियों की खरीद, लीज और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी। इस घटनाक्रम में खास बात यह है कि जिस दिन एसीबी में प्रारंभिक जांच दर्ज हुई, उसी दिन मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और उसके क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद शिखर अग्रवाल प्रकरण में एसीबी की ओर से पीई दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई।

ढाई साल में 40 विला और कॉटेज खरीदे

दरअसल, शिखर अग्रवाल के परिवार की ओर से एक ही कंपनी से करीब ढाई साल में 40 विला और कॉटेज खरीदने तथा बाद में इन्हें उसी कंपनी को लीज पर देने की खबरों के बाद मामला चर्चा में आया था। मामला सामने आने पर कार्मिक विभाग ने अग्रवाल को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया था।

प्रदेश की एसीबी करेगी जांच

मामले के केंद्र सरकार तक पहुंचने की चर्चा के बाद यह माना जा रहा था कि इसकी जांच सीबीआई या ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसी कर सकती हैं। लेकिन अब प्रारंभिक जांच प्रदेश की एसीबी में दर्ज होने से जांच की जिम्मेदारी राज्य की एजेंसी के पास है, यह शिखर अग्रवाल के लिए राहत की बात हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery