Friday, June, 27,2025

हनुमान बेनीवाल का समर्थकों के साथ सिविल लाइंस कूच, हिरासत में लिया

जयपुर: पुलिस एसआई भर्ती 2021 को रद्द कराने और आरपीएससी को भंग करने की मांग को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को सिविल लाइंस की ओर कूच किया। बेनीवाल शुक्रवार सुबह समर्थकों के साथ जालूपुरा स्थित अपने आवास से धरना स्थल शहीद स्मारक पहुंचे, जहां से समर्थकों के साथ सिविल लाइंस के लिए निकले, तो पुलिस ने बेनीवाल को कमिश्नरेट के बाहर बेरिकेडिंग लगा रोक लिया। इस पर वे वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद पुलिस बेनीवाल और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर सांगानेर सदर थाने ले गई। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास जाना चाह रहा था। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को उनके वादों को याद दिलाता, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस ने हमें पहले ही रोक दिया। हम अगली बार और ज्यादा संख्या में सीएम आवास का घेराव करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि सरकार धरने की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी सरकार के समय सचिन पायलट ने युवाओं को न्याय दिलाने के लिए पैदल यात्रा निकाली थी, लेकिन अब वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना को लेकर कहा कि वे मंत्री बनने के बाद युवाओं की आवाज नहीं उठा पा रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery