Monday, June, 15,2026

जनता का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकतः घनश्याम तिवाड़ी

जयपुर: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव ही इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है। तिवाड़ी रविवार को चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर तिवाड़ी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया, 2019 में पहले से अधिक बहुमत देकर उस भरोसे को मजबूत किया और 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपकर यह साबित कर दिया कि देश केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणामों पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की तस्वीर ही नहीं, बल्कि तकदीर भी बदलने का काम किया है। जनता के विश्वास के कारण भाजपा आज देश के 22 राज्यों में प्रत्यक्ष या गठबंधन के माध्यम से जनसेवा कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery