Wednesday, June, 17,2026

राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए गहलोत कर रहे बयानबाजी

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भाजपा और आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने संबंधी बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत का बयान राजनीतिक हताशा, चुनावी पराजयों की बौखलाहट और अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश का परिणाम है। तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि गहलोत कांग्रेस के नेता की बजाय मुस्लिम लीग के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस ने वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति की है और आज भी उसी रास्ते पर चल रही है। गहलोत को अपने बयान के लिए हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने इतिहास में झांकना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 1916 के लखनऊ समझौते से लेकर खिलाफत आंदोलन तक कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के साथ समझौते किए, जिनकी परिणति देश के विभाजन के रूप में सामने आई। उन्होंने कहा कि दुनिया में धर्म के आधार पर विभाजित होने वाला भारत एकमात्र देश है और इसके लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार रही हैं। विभाजन के बाद भी कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी।

1948 में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर भी झुकना पड़ा था कांग्रेस को

तिवाड़ी ने कहा कि 1948 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन बाद में उसे हटाना पड़ा। इसी तरह 1975 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल थोपकर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने उसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज आरएसएस अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और कांग्रेस की बयानबाजी का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक सुधारों के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने का काम किया। भाजपा पर मुस्लिम विरोधी होने के आरोपों को खारिज करते हुए तिवाड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों को मिला है।

राजस्थान में पेयजल संकट के लिए गहलोत जिम्मेदारः शेखावत

जोधपुर में पेयजल संकट को लेकर गहलोत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान और विशेष रूप से जोधपुर की जल समस्या के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह केवल अशोक गहलोत हैं। शेखावत ने कहा कि उनके जलशक्ति मंत्री रहते राजस्थान को देश में सबसे अधिक संसाधन दिए गए, लेकिन गहलोत सरकार ने टेंडर प्रक्रिया को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। जनता आज भी वह दौर नहीं भूली जब पानी के लिए लोगों को गड्ढे खोदकर मोटर से पानी निकालना पड़ता था। गहलोत द्वारा बार-बार सरकार गिराने की साजिश के आरोप लगाने पर शेखावत ने कहा कि वे इसका एक भी प्रमाण पेश नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि गहलोत खुद षड्यंत्र रचते हैं, अपने विधायकों को परेशान करते हैं और फोन टैपिंग तक करवाते हैं, लेकिन आरोप दूसरों पर लगाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery