Friday, September, 26,2025

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया बने भरत व्यास

जयपुर: वरिष्ठ अधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता भरत व्यास को केंद्र सरकार ने राजस्थान हाई कोर्ट के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (एएसजी) नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी और वे तीन वर्षों तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। व्यास वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और राजस्थान हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति के बाद राजदीपक रस्तोगी का कार्यकाल इस पद पर समाप्त होगा। भरत व्यास वर्ष 1984 से वकालत कर रहे हैं। वर्तमान में वे 12 फरवरी, 2024 से अतिरिक्त महाधिवक्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery