Monday, August, 03,2026

हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर और राजसमंद जिले के दौरे के दौरान 912 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने दोनों जिलों में 804 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास, सुशासन और पारदर्शिता के साथ युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक पर सरकार की सख्त कार्रवाई  को भी प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में 410 भर्ती परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की गईं, जबकि पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाई गई है।

3.80 लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के 4 लाख सरकारी नौकरियों के संकल्प के तहत अब तक 1.78 लाख से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 1.32 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। 3.80 लाख पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।

2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2.24 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते किए गए हैं। वर्ष 2027 तक सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। वर्तमान में 26 जिलों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। पीएम-कुसुम योजना से किसानों को ऊर्जा उत्पादक बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

9 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हुए 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों में से करीब 9 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने किसान सम्मान निधि में राज्य की अतिरिक्त सहायता, बिजली अनुदान, गोपाल क्रेडिट कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का भी उल्लेख किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery