Monday, August, 03,2026

नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' में उदयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशामुक्त, अनुशासित और विचारशील बनकर अपनी ऊर्जा व प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करना चाहिए। अगले 100 सप्ताह तक यह अभियान जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा, जिसमें माई भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), युवा क्लब, शैक्षणिक संस्थान तथा सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कॉलेजों, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में 350 से अधिक 'नई किरण' नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery