Friday, September, 26,2025

बजरंग दल चलाएगा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति रोकने को देशव्यापी अभियान

जयपुर: युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने और जागरूकता फैलाने के लिए बजरंग दल देशव्यापी नशा मुक्ति अभियान चलाएगा। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने जयपुर में मीडिया को बताया कि यह अभियान विहिप के युवा संगठन बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सहयोग से संचालित होगा। अभियान के पहले चरण में स्कूल, कॉलेज और समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, नशा मुक्ति को प्रभावी बनाने के लिए समाजिक संस्थाओं और प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा।

दौनेरिया ने बताया कि हिंदू मंदिरों का प्रबंधन केवल हिंदू समाज के  हाथ में होना चाहिए और मंदिरों के धन का उपयोग भी समाज के हित में ही होना चाहिए। इस विषय पर आगामी बैठकों में रणनीति बनाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों व विधायकों से संवाद और जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। दौनेरिया ने अवैध धर्मांतरण रोकने के अभियान को जारी रखने का भी एलान किया और राजस्थान सरकार के नए 'धर्म-सम्प्रवर्तन प्रतिबंध विधेयक-2025' का स्वागत किया। गौरक्षा और कन्या सुरक्षा भी बजरंग दल की प्राथमिकताएं हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery