Thursday, September, 17,2026

भीषण आग से फैक्टी खाक

जयपुर: बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोहित पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में बुधवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार करीब 5 से 7 किमी दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने के समय गोदाम में करीब एक दर्जन मजदूर मौजूद थे। आग बढ़ने से पहले ही सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए। आग में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। यह फैक्ट्री राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा की है। सूचना मिलते ही बगरू नगर पालिका, रीको दमकल विभाग सहित अन्य स्थानों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग की लपटें लगातार बढ़ती देख अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया। छह से अधिक दमकलों और 20 टैंकरों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। फैक्ट्री करीब छह बीघा क्षेत्र में बनी हुई है, जहां गद्दे की फोम शीट बनाई जाती है।

दमकलों में फोम नहीं था, पानी से बुझाई आग

आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ियों में फोम उपलब्ध नहीं था। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए पानी का ही इस्तेमाल किया गया। मौके पर पहुंची चार दमकलों के देरी से पहुंचने की बात भी सामने आई है।

LPG के दो टैंकरों से बना रहा खतरा

फैक्ट्री में एलपीजी गैस से भरे दो टैंकर भी खड़े थे। आग के दौरान टैंकरों को लगातार पानी डालकर ठंडा रखा गया। आग की चपेट में आने से टैंकर गर्म होकर फटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने टैंकरों को ठंडा रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया।

बगल की फैक्टी की दीवार गिरी

आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आने से बगल की फैक्ट्री की दीवार भी गिर गई। आग और धुएं के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का गुबार कई किमी दूर से दिखाई देने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को आग प्रभावित क्षेत्र से दूर रखा। बगरू थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि रोहित gee पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery